Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)PGT परीक्षा की पहली पाली में 4558 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती में CCTV और...

PGT परीक्षा की पहली पाली में 4558 अभ्यर्थी अनुपस्थित:बस्ती में CCTV और प्रशासनिक निगरानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में शुक्रवार को पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न हुई। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। इस पाली में कुल 8389 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4558 अनुपस्थित रहे, जबकि 3831 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शहर के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। जिले में श्रीहंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर, दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामबाग, महिला महाविद्यालय और शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन तलाशी और पहचान पत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments