#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुंडेरवा नगर पंचायत के सभी सरकारी भवनों को तिरंगे के रंग में रंगीन झालरों से सजाया गया। स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली और देश के वीर सपूतों की याद में नारे लगाए। नगर पंचायत मुंडेरवा में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह उर्फ टिंकू और नगर अधिकारी कीर्ति सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। मुंडेरवा चीनी मिल में नवनियुक्त प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें वंश बहादुर पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक चंद्रभान पाल, कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा में सभासद सचिन चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा में डॉ. मेहनाज गनी, यूनिवर्सल एकेडमी अहरा में प्रियेश पाल, पोस्ट ऑफिस मुंडेरवा में उपडाकपाल प्रदीप श्रीवास्तव, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरा में अशोक मौर्य शामिल थे। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, एकांकी और नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत शुक्ल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, नगर पंचायत के बाबू बजरंगी चौधरी, शिवम भट्ट, सुनील चौधरी, यशवंत यादव और नगर पंचायत के सभी वार्डों के सभासद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना:नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए कई कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












