Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के घुघसा में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित:ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य व ग्रामीणों ने...

बस्ती के घुघसा में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित:ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य व ग्रामीणों ने फहराया तिरंगा, बच्चों को बांटी मिठाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती की बनकटी ग्राम पंचायत घुघसा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान शीला सिंह, उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, कोटेदार सुभाष सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्याम प्रीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सचिवालय पर झंडारोहण के साथ हुई। इसके बाद प्राइमरी विद्यालय में बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया गया। अमृत सरोवर पर भी तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और प्रभात फेरी निकाली। ग्रामीणों ने देशभक्ति के गानों के साथ राष्ट्रीय गीत ‘जन गण मन अधिनायक जय है’ का गायन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों में मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के साथ विकास सिंह, रामचरित्र चौधरी, रामसूरत, अभिषेक चौधरी, रामचंद्र, रामजनक, मनीराम यादव, राम उजागर, राम कमल चौधरी, नसीबुल्लाह, रफीक, सीताराम गुप्ता, मदन चंद और प्रिंस सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। घुघसा प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाचार्य महेंद्र चौधरी, सहायक अध्यापक राम जन्म, सहायक अध्यापक अवधेश, सहायक अध्यापक निर्मला और शिक्षामित्र प्रमिला भी उपस्थित रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments