श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की बदला पुलिस चौकी पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौकी परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्रवासियों और बच्चों को मिठाई तथा तिरंगे झंडे वितरित किए। तिरंगा पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जिससे पूरे चौकी परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया।
श्रावस्ती के बदला चौकी पर शान से लहराया तिरंगा:पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता की शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












