श्रावस्ती जनपद में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देशभक्ति का माहौल रहा। विधायक राम फेरन के नेतृत्व में खिचड़ी गांव से पार्टी कार्यालय तक विशाल ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और चौपहिया वाहन शामिल हुए।यह तिरंगा यात्रा सुबह खिचड़ी गांव से शुरू हुई। विधायक राम फेरन स्वयं अपने समर्थकों के साथ बाइक पर सवार होकर काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। हाथों में तिरंगा और वाहनों पर लगे झंडों के साथ पूरा काफिला “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर इसका स्वागत किया।विधायक राम फेरन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और अखंडता के लिए आगे आने का भी आह्वान किया।यात्रा पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई, जहां विधायक ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
श्रावस्ती में विधायक के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा:सैकड़ों बाइक-चौपहिया वाहनों के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












