श्रावस्ती में भीम आर्मी जय भीम संगठन ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशाल तिरंगा यात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विक्रम कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रैली की शुरुआत गिलौला बाजार से हुई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक जेतवन बौद्ध विहार पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष और वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राकेश अंबेडकर मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी शैलेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बौद्ध, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार आर्या, जिला सचिव विजय कुमार गौतम, 290 विधानसभा अध्यक्ष मालिक राम गौतम, 289 विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन और 290 विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुत्तन लाल आर्या भी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त, हरिहरपुर रानी के ब्लॉक संगठन मंत्री पहलवान गौतम, छोटकउ आजाद, राम सिंह सरोज, लल्लू पासवान, मुस्ताक अली, विनय कुमार गौतम, फूले राज गौतम, सुनील, बेचेलाल पासवान, मनोज कुमार बौद्ध, पंकज कुमार गौतम, संजीव कुमार गौतम, रोहित, विमल कुमार गौतम, अंकित कुमार गौतम, दिलीप कुमार गौतम, अनूप आजाद, सलाम शेख, अमर जीत गौतम, राम कुमार गौतम, अमन चौधरी, प्रियांश गौतम, स्वाति गौतम, सिवा गौतम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भीम आर्मी ने श्रावस्ती में निकाली तिरंगा यात्रा:संगठन ने स्वतंत्रता दिवस पर बाइक रैली का किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












