स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसवा नगर पालिका को विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिलीं। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। इसके साथ ही अत्याधुनिक ‘जनता’ विवाह भवन, एक एंबुलेंस और दो मोक्ष रथ सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। विवेकानंद वार्ड स्थित गुड़ गोदाम परिसर में लगभग 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से ‘जनता’ विवाह भवन का निर्माण किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के लोकार्पण से नगरवासियों को शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए निजी मैरिज हॉल पर निर्भरता कम होगी। नगर पालिका का उद्देश्य इसे कम शुल्क पर उपलब्ध कराकर सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों को सुविधा प्रदान करना है। नगर पालिका को एक एंबुलेंस और दो मोक्ष रथ भी प्राप्त हुए। एंबुलेंस गंभीर मरीजों को सिसवा से गोरखपुर और गोरखपुर से लखनऊ तक बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाने में सहायक होगी। इससे निजी एंबुलेंस की तलाश और महंगे किराये की परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। दो मोक्ष रथों की उपलब्धता से जरूरतमंद परिवारों को शवों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका कार्यालय में एक लाइब्रेरी के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इस लाइब्रेरी से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और पुस्तक प्रेमियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका का विकास केवल सड़क, नाली और निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। उन्होंने एंबुलेंस और मोक्ष रथ की सुविधा सिसवा तक पहुंचाने में नगर विकास मंत्री एके शर्मा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के योगदान का भी उल्लेख किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में स्वतंत्रता दिवस पर कई विकास परियोजनाएं शुरू:जनता विवाह भवन, एंबुलेंस, मोक्ष रथ और लाइब्रेरी का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












