Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पतरेंगवा के अरनवा टोला में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:बच्चों ने प्रभात फेरी...

पतरेंगवा के अरनवा टोला में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित


विकासखंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतरेंगवा के टोला अरनवा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और ध्वजारोहण किया गया। सुबह बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने ‘भारत माता की जय’, ‘महात्मा गांधी की जय’ और ‘बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। इससे पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल बन गया। प्रभात फेरी के बाद बच्चे विद्यालय पहुंचे। यहां निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों और ग्रामीणों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह, सहायक अध्यापक शैलेश पटेल, शिक्षामित्र रोगी प्रसाद, सीमा पटेल, प्रशिक्षु बीटीसी गुड्डी भारती और ग्राम प्रधान श्यामानंद सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular