Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह:मां गायत्री सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने...

नासिरगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह:मां गायत्री सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा


श्रावस्ती के नासिरगंज स्थित मां गायत्री सरस्वती शिशु मंदिर (गायत्री बाल शिक्षा सदन) में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर नासिरगंज क्षेत्र में प्रभात फेरी (तिरंगा यात्रा) निकाली। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए गए। प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें बैट-बॉल, खिलौने, कॉपी-किताबें और पेन जैसे पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, संरक्षक राजप्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, शिक्षकगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए छात्रों को पढ़ाई और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments