Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के बढ़ई पुरवा में तिरंगा यात्रा:सनराइज पब्लिक स्कूल से निकली भव्य...

श्रावस्ती के बढ़ई पुरवा में तिरंगा यात्रा:सनराइज पब्लिक स्कूल से निकली भव्य रैली, छात्र-शिक्षक हुए शामिल


श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र स्थित बढ़ई पुरवा के सनराइज पब्लिक स्कूल से आज एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर सेमगढ़ा चौराहा तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। रैली में शामिल बच्चों में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और बच्चों का पूरा ध्यान रखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments