Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पोखरा बैंक शाखा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना:ब्रांच मैनेजर दुर्गा प्रसाद...

पोखरा बैंक शाखा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना:ब्रांच मैनेजर दुर्गा प्रसाद मौर्य ने किया ध्वजारोहण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित पोखरा में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में ब्रांच मैनेजर दुर्गा प्रसाद मौर्य ने विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश के वीर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस समारोह में बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों और क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण किया गया। ब्रांच मैनेजर दुर्गा प्रसाद मौर्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता, अखंडता व विकास में अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। पूरे बैंक परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments