महराजगंज के पकड़ी-खुटहा मार्ग स्थित सिंहपुर नहर चौराहा पर शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में वहां मौजूद एक सब्जी विक्रेता महिला बाल-बाल बच गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय चौराहे पर स्थित चौरसिया स्वीट हाउस में दर्जनों लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन पेड़ से नहीं टकराता तो चौराहे पर मौजूद लोगों को गंभीर चोटें आ सकती थीं। पेड़ से टकराने के कारण वाहन की गति कम हुई और कई लोगों की जान बच गई। घटना के बाद बोलेरो का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला:महराजगंज में सब्जी विक्रेता बाल-बाल बची; चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












