Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्वतंत्रता दिवस को लेकर महराजगंज में अलर्ट:रेलवे स्टेशन से होटल-ढाबों तक चला...

स्वतंत्रता दिवस को लेकर महराजगंज में अलर्ट:रेलवे स्टेशन से होटल-ढाबों तक चला चेकिंग अभियान


महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महराजगंज पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की। होटल-ढाबों में ठहरे लोगों का सत्यापन अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबे, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों ने चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ होटल और ढाबों में ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण तरीके से राष्ट्रीय पर्व मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। भारत-नेपाल सीमा के कारण विशेष सतर्कता भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस की सक्रियता और बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस बल को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments