#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बहादुरपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। स्कूली बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर शहीदों अमर रहें’ जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा गौसपुर गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान बच्चों को देश के वीरों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी दी गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौसपुर के प्राथमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया:बस्ती में लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












