Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 25 दिन बाद हुई झमाझम बारिश:सूख रही धान की फसल...

श्रावस्ती में 25 दिन बाद हुई झमाझम बारिश:सूख रही धान की फसल को मिला नया जीवन, किसानों को मिली राहत


श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम करीब पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली। लगभग तीन सप्ताह से बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने लगी थी और खेतों में दरारें पड़ गई थीं। बारिश की कमी के कारण खेतों में नमी लगातार घट रही थी, जिससे धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। किसानों को अपनी मेहनत और फसल पर किए गए निवेश के बर्बाद होने की आशंका थी। शनिवार को हुई इस तेज बारिश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। किसानों को उम्मीद है कि यह बारिश सूख रही धान की फसल को नया जीवन देगी। मनकौरा निवासी किसान मिंटू तिवारी ने बताया कि पिछले लगभग 25 दिनों से बारिश नहीं हुई थी। बारिश के अभाव में अधिकांश किसानों की धान की फसल सूखने लगी थी और खेतों में दरारें पड़ गई थीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब इस बारिश से फसल को काफी राहत मिलेगी। रामपुर पैड़ा गांव के किसान कर्ताराम ने जानकारी दी कि बारिश न होने के कारण किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। डीजल के बढ़ते दामों के चलते सिंचाई का खर्च काफी बढ़ गया था। अब बारिश होने से किसानों को सिंचाई के खर्च में कमी आने की उम्मीद है। किसान सुरेश गोस्वामी ने बताया कि लगभग तीन सप्ताह से बारिश न होने के कारण उमस और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। गिलौला क्षेत्र में हुई इस बारिश से धान की फसल को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहती है, तो फसल की स्थिति में और अधिक सुधार हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular