महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर जवानों की गाथा सुनाई। बड़े बाबू उग्रसेन सिंह ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के सर्वस्व न्योछावर से मिली है। समारोह के बाद सिंदुरिया स्थित शहीद स्मारक पर प्रमुख उर्मिला देवी, प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त, बड़े बाबू उग्रसेन सिंह और एपीओ ग्रिजेंदु पटेल ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भावुक होकर याद किया। इस अवसर पर एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार सिंह, एपीओ ग्रिजेंदु पटेल, एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजन गुप्ता, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, अशोक निगम, सत्यम चौधरी, विशाल वर्मा, अमरेंद्र राज यादव, दिनेश कुमार, अभय मिश्रा और संजय कुमार गुप्ता सहित ब्लॉक के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर भी है
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई:ब्लॉक प्रमुख ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












