HomeHealth & Fitnessस्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का...

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक भईया जी पवार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भईया जी पवार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संकल्प लिया जाए तथा देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई जाए।

जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कांग्रेसजनों एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारा और आपसी सद्भाव ही स्वतंत्रता आंदोलन के मूल आदर्शों को आगे बढ़ाने का सशक्त मार्ग है।

इंजीनियर शैलेन्द्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का अवसर भी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं अधिकार पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान निर्मला पासवान ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के.पी. त्रिपाठी, उत्तेज नारायण मिश्रा, एडवोकेट विजय बहादुर सिंह, अशोक पाण्डेय, शहला अहरारी, भरत मणि, मुकुंद भास्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, अब्दुल जब्बार, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा, जुलेखा खातून, रत्नेश मल्ल पिंटू, शिव शंकर सिंह, मिर्जा खुर्शीद, ऋषिकेश मिश्रा, राजकुमार जायसवाल, सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल, शहनाज जफर, सत्य प्रकाश मणि, मधु देवी, सुहेल अंसारी, डॉ. एस.के. पाठक, रीता देवी, निर्मला वर्मा, विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक, अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular