निचलौल विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, वीर शहीदों को याद किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्राम सभा कमता नहछोरी में प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान श्रीमती सलेहा बेगम ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन और नहछोरी प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंजीनियर मोहम्मद शोएब अली ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को कॉपी-पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अन्य ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम सभा घोडनर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान सुनंदा देवी ने ध्वज फहराया। ग्राम सभा बड़हरा चरगहा में ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय, पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सीएससी सेंटर पर ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार, ग्राम सभा भोथियाही के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान अध्या गुप्ता और ग्राम सभा सोहत में ग्राम प्रधान छोटेलाल ने पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय पर तिरंगे को सलामी दी। सीबीएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचलों में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और बच्चों से लेकर ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इन कार्यक्रमों में इंजीनियर मोहम्मद शोएब अली, इम्तियाज अली एडवोकेट, रिया अली एडवोकेट, सदिया मुमताज अली, प्रधानाध्यापक दुर्गेश गुप्ता, विनय चंद, कपिल मदन, जोखन, जयराम चौरसिया, शिवपूजन गिरी, धर्मराज चौहान और आशिक अली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:विभिन्न ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












