#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कप्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फरेंदा जागीर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हुई, जहां मुख्य अतिथियों और शिक्षकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रशासन की ओर से समस्त क्षेत्र वासियों, अभिभावकों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया:बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












