सदर तहसील क्षेत्र के धर्मपुर भिटौली स्थित गीता हॉस्पिटल परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर को तिरंगे झंडों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। अस्पताल की संचालिका डॉ. सीमा ने इस अवसर पर अतिथियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन है। डॉ. सीमा ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में धीरज तिवारी, हारून खान, विवेक पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अस्पताल स्टाफ, स्थानीय नागरिक और युवा उपस्थित थे। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गीता हॉस्पिटल में मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस:भिटौली थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












