लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 34 हजार रुपये नकदी, 196 ग्राम सफेद धातु का टुकड़ा, पीतल की बड़ी गदा, छोटी गदा और त्रिशूल बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के विभिन्न औजार और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ महानगर और गुडंबा थाने में मंदिर चोरी से संबंधित मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी रिजवान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें चोरी के साथ एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
3 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय तुलाराम शर्मा, निवासी न्यू हैदराबाद, महानगर, लखनऊ ने थाना महानगर में लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति पर लगे आभूषण और CCTV कैमरे का DVR अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।तहरीर के आधार पर थाना महानगर में मु0अ0सं0 140/2026, धारा 305(d) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त की रात महानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि शक्ति वन, अकबरनगर के पास तीन लोग मोटरसाइकिल से बंधे की तरफ आने वाले हैं। मुखबिर ने बताया कि तीनों किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और उनके पास मंदिर से चोरी किया गया सामान भी हो सकता है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शक्ति वन की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।कुछ देर बाद काले और लाल रंग की मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवारों ने रास्ता बदलकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में मंदिर चोरी की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की घटना में शामिल होने की बात बताई। आरोपियों ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चांदी का मुकुट और चांदी का छत्र लगा हुआ था, जिसे उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी किया था।पूछताछ में आरोपियों ने गुडंबा थाना क्षेत्र के शिवानी बिहार स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भी चोरी करने की बात बताई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रिजवान पुत्र बासू, मो. आदिल पुत्र मो. जाकिर और विजय मौर्या उर्फ नाटू पुत्र स्वर्गीय सियाराम मौर्या को 15 अगस्त 2026 को तड़के करीब 3:35 बजे शक्ति वन, अकबरनगर बंधा रोड से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के सामान और औजार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 34 हजार रुपये नकद और 196 ग्राम सफेद धातु का टुकड़ा बरामद किया। इसके अलावा धार्मिक उपयोग की पीतल की वस्तुएं भी बरामद हुईं।
बरामद सामान में
पीतल की बड़ी गदा, पीतल की छोटी गदा, पीतल का त्रिशूल, लोहे के विभिन्न औजार, चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या UP40 AK 4867शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों से मंदिर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मंदिरों को निशाना बनाता था गिरोह
पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, रिजवान, मो. आदिल, विजय मौर्या और उनके अन्य साथी मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, 2/3 अगस्त की रात आरोपियों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति के आभूषण और CCTV कैमरे का DVR चोरी किया था।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान चोरी की घटनाओं का अभ्यस्त अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. रिजवान पुत्र बासू
उम्र करीब 33 वर्ष। मूल निवासी बक्सी गांव, पोस्ट बाबागंज, थाना नवाबगंज, जनपद बहराइच। वर्तमान पता बादशाहनगर, थाना महानगर, लखनऊ।
2. मो. आदिल पुत्र मो. जाकिर
उम्र करीब 22 वर्ष। मूल निवासी ग्राम शाहपुर बमरौली, पोस्ट काकोरी, थाना दुबग्गा, लखनऊ। वर्तमान पता बादशाहनगर, महानगर, लखनऊ।
3. विजय मौर्या उर्फ नाटू पुत्र स्वर्गीय सियाराम मौर्या
उम्र करीब 24 वर्ष। मूल निवासी ग्राम रमुआपुर, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच। वर्तमान पता पेपर मिल, महानगर, लखनऊ क्षेत्र।
अन्य मामलों में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना महानगर और थाना गुडंबा में मंदिर चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी रिजवान के खिलाफ जनपद बहराइच और लखनऊ में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं।पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों की भूमिका और मंदिर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












