Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गणेशपुर में 2 साल से नल की टोंटियां सूखी:जल जीवन मिशन के...

गणेशपुर में 2 साल से नल की टोंटियां सूखी:जल जीवन मिशन के तहत बिछाई पाइपलाइन से नहीं मिल रहा पानी


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक अंतर्गत गणेशपुर गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर जल’ योजना विफल साबित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां दो साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन और लगाए गए नलों से अब तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके साथ ही घरों और सार्वजनिक स्थानों पर नल के कनेक्शन भी लगाए गए थे। हालांकि, इन नलों में स्थापना के बाद से ही पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। गांव में लगे नल और स्टैंडपोस्ट देखरेख के अभाव में खराब हो रहे हैं। कई नलों से टोंटियां गायब हैं, जबकि कुछ स्थानों पर केवल सूखे पाइप ही दिखाई देते हैं। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों या दूर स्थित जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों राहुल , विनोद, कुमार सिंह,आदि ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें ‘हर घर जल’ योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular