Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)WhatsApp पर आया गैस बुकिंग का APK:इंस्टॉल करते ही खाते से 1.71...

WhatsApp पर आया गैस बुकिंग का APK:इंस्टॉल करते ही खाते से 1.71 लाख रुपए पार, कप्तानगंज के युवक ने की थी इंस्टॉल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बकटटिया गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने व्हाट्सऐप पर गैस बुकिंग के नाम से APK फाइल भेजी। राजेश ने फाइल मोबाइल में इंस्टॉल की तो कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में 1,71,421 रुपए निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर कप्तानगंज पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, राजेश कुमार चौधरी का एचडीएफसी बैंक की बस्ती शाखा में खाता है। 7 अगस्त को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान मोबाइल नंबर से गैस बुकिंग के नाम पर APK फाइल भेजी गई थी। उन्होंने इस फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद खाते से रकम कटने लगी। 1.71 लाख रुपए निकले, 40 हजार वापस आए पीड़ित के मुताबिक, खाते से कुल 1,71,421 रुपए निकाल लिए गए। शिकायत दर्ज कराने के बाद करीब 40,236 रुपए वापस आ गए, लेकिन बाकी रकम अभी नहीं मिली है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर शेष धनराशि वापस कराने की मांग की है। IT एक्ट की धाराओं में केस, मोबाइल और बैंक खातों की जांच कप्तानगंज पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2:02 बजे अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 और 66(डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक बृजेश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की पड़ताल कर रही है। अनजान APK फाइल से रहें सावधान साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस अब रकम के ट्रांजेक्शन और आरोपी तक पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि व्हाट्सऐप या किसी अन्य माध्यम से आने वाली अनजान APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular