Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तिघरा में शिव चर्चा का आयोजन:संतकबीरनगर से आईं शकुंतला जी ने दिया...

तिघरा में शिव चर्चा का आयोजन:संतकबीरनगर से आईं शकुंतला जी ने दिया संदेश

#बस्ती_न्यूज

तिघरा गांव में राधेश्याम यादव के आवास पर शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की। संतकबीरनगर जिले के पौली से पधारीं शकुंतला जी ने शिव चर्चा का संचालन किया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा और उनके आदर्शों का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित महिलाओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पूरे समय भक्तिभाव के साथ शिव चर्चा में हिस्सा लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। पूरे कार्यक्रम स्थल का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के आयोजक राधेश्याम यादव ने सभी उपस्थित महिलाओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक-आध्यात्मिक आयोजन कराते रहने की बात कही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular