Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी पीएचसी में आरोग्य मेला, चिकित्सक ने मरीजों को देखा:दोपहर तक 22...

छावनी पीएचसी में आरोग्य मेला, चिकित्सक ने मरीजों को देखा:दोपहर तक 22 मरीजों की जांच, सर्दी-खांसी के मामले अधिक

#बस्ती_न्यूज

रविवार को छावनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. साजिया ने मरीजों की जांच की। दोपहर 2 बजे तक कुल 22 मरीजों का परीक्षण किया गया। मेले में खांसी, सर्दी और बुखार से संबंधित अधिक मरीज पहुंचे। अस्पताल में एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के प्रचार-प्रसार का अभाव है। इस कारण लोगों को मेले की जानकारी नहीं मिल पाती और यह सामान्य दिनों जैसा ही रहता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular