विकास खंड निचलौल क्षेत्र की ग्राम सभा कमता के टोला नहछोरी में प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के बाद से इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। गड्ढों और पत्थरों से भरी इस सड़क से गुजरते समय छोटे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्थानीय किसान भी इस जर्जर मार्ग से प्रभावित हैं। किसान इसी रास्ते से अपने कृषि यंत्र और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेतों तक जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेतों में पलट चुके हैं, जिससे किसानों को चोट लगने से बाल-बाल बचे हैं। स्थानीय ग्रामीण जौवाद अली, शेरू अली, अरमान खान, जावेद खान, संदीप चौधरी, धनराज और राकेश यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों और किसानों की सुविधा को देखते हुए इस जर्जर मार्ग का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में प्राथमिक विद्यालय मार्ग जर्जर, बच्चे-किसान परेशान:कमता के नहछोरी में ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












