नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) से जुड़े कर्मचारियों के लिए अस्पताल से मुफ्त इलाज कराने के लिए अपनी पात्रता साबित करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपके पास आपका ESIC कार्ड होना चाहिए। जरूरत के समय HR या दफ्तर से इमरजेंसी में कार्ड निकलवाना बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में बेहतर रहता है कि आप अपने फोन में e-Pehchan Card डाउनलोड कर लें।
इसके लिए आपके फोन में सिर्फ UMANG ऐप होना चाहिए, जिसकी मदद से आप चंद स्टेप्स को फॉलो करके अपने फोन पर ही ESIC कार्ड या e-Pehchan कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ESI कानून के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को मुफ्त इलाज और कैश की सुविधा मिलती है। ESIC के अस्पतालों और डिस्पेंसरी से इस सुविधा को पाने के लिए ESIC कार्ड या ई-पहचान कार्ड दिखाना जरूरी होता है।
अगर आप इमरजेंसी में कार्ड को जुटाने की भागदौड़ से बचना चाहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि इसे आप अपने फोन में रखें और इसके लिए आपको UMANG ऐप पर कुछ स्टेप्स को फॉलो भर करना होगा।
इसके आपके फोन में e-Pehchan कार्ड PDF के तौर पर सेव हो जाएगा और आप जरूरत पड़ने पर आसानी से अपनी पहचान साबित कर अपने या अपने परिवार के लिए मुफ्त इलाज और दवाइयां आदि पा सकते हैं।
फोन पर कैसे डाउनलोड करें e-Pehchan Card
अपने फोन पर e-Pehchan Card डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऐप स्टोर से UMAG ऐप डाउनलोड कर लें।
इसके बाद ऐप खोलें और उसमें ESIC सर्विस चुनें।
अब मेनू में जाकर Download e-Pehchan Card पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या इंश्योरेंस नंबर जिसे कि IP नंबर भी कहते दर्ज करें।
इसके बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा उससे वेरिफिकेशन पूरा करें।
वेरिफिकेशन होते ही आपका e-Pehchan Card स्क्रीन पर आ जाएगा।
वहीं से इसे डाउनलोड करके फोन में PDF के तौर पर सेव कर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अपने फोन पर UMAG ऐप के जरिए e-Pehchan Card डाउनलोड करने के लिए जरूरी है कि आपकी कंपनी या एम्प्लॉयर ने सारी जानकारी और आधार लिंक करने का काम ESIC पोर्टल पर पूरा कर दिया हो।
इसके बिना कार्ड जेनरेट होने में समस्या आ सकती है। ऐसे में अपनी कंपनी से कंफर्म कर लें कि ESIC पर आपका रजिस्ट्रेशन और आधार लिंक अप-टू-डेट हैं या नहीं?












