Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सब्जी खरीदने गए चचेरे भाइयों पर हमला, दोनों गंभीर:मेडिकल कॉलेज रेफर, रमवापुर...

सब्जी खरीदने गए चचेरे भाइयों पर हमला, दोनों गंभीर:मेडिकल कॉलेज रेफर, रमवापुर परसिया चौराहे पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा


नवीन मॉर्डन पुलिस थाना क्षेत्र के रमवापुर परसिया चौराहे पर शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों ने सब्जी खरीदने गए दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बुद्धिसागर के दोनों पैर टूट गए, जबकि रामसागर की एक उंगली टूटने के साथ सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को सीएचसी इकौना से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। रमवापुर परसिया गांव निवासी बुद्धिसागर अपने चचेरे भाई रामसागर के साथ सब्जी खरीदने चौराहे पर गया था। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे राजेश गिरि, अरविंद गिरि, मोहित गिरि, सालिक राम और देवी प्रसाद ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रही डायल-112 पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular