#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड में उमरिया-मौजपुर रिंग बांध पर सरयू नदी का भीषण कटान शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मौजपुर गांव के पूरब ठोकर के पास अचानक तेज कटान होने से क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया है और बांध के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरैया के एसडीएम उमाकांत तिवारी और बाढ़ खंड के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारी वहीं कैंप कर रहे हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ कार्य खंड की टीम और मजदूर देर रात से ही बचाव कार्य में जुटे हैं। वे भारी संख्या में बोरी, जियो बैग और अन्य बचाव सामग्री की मदद से कटान रोकने और बांध को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह रिंग बांध टूटता है, तो मौजपुर समेत आसपास के दर्जनों गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इसी आशंका के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सरयू नदी का रिंग बांध पर भीषण कटान:दुबौलिया के उमरिया-मौजपुर में बांध का अस्तित्व खतरे में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












