लखनऊ। दिव्यांग महागठबंधन के तत्वाधान में प्रदेश के समस्त दिव्यांग संगठनों ने सोमवार को गांधी प्रतिमा हजरतगंज में तेज बारिश में जोरदार प्रदर्शन किया। शासन से हुई समझौता वार्ता में पेंशन बढ़ाने नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने, चलन क्रिया के दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में अवसर देने के लिए श्रेणियां चिन्हांकित करने, दिव्यांग पेंशनरों को आयुष्मान, अन्त्योदय कार्ड की सुविधा देने, दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को उनके गृह जनपद या इच्छित जनपद में स्थानांतरण करने, पदोन्नति का लाभ देने सहित 26 सूत्रीय मांगों पर 6 घंटे लम्बी वार्ता के बाद सहमति बनी है। शासन 18 सितंबर को महागठबंधन के पदाधिकारी के साथ दोबारा बैठक करेगा और मांगों पर हुई। उसके बाद महागठबंधन के पदाधिकारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया।
इस आन्दोलन में महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद , कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, मुकेश कुमार भारती , प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव, बाबी गोला, डाक्टर सिद्दीकी, रितेश प्रजापति , दिनेश सिंह यादव, राहुल कुमार व अन्य शामिल थे।
लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












