#बस्ती_न्यूज
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद बस्ती जिले के विशेश्वरगंज कस्बे में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। विशेश्वरगंज कस्बे में आयोजित इस बधाई कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, ओंकार सिंह बड़े और डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि हरीश द्विवेदी की कर्मठता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। नेताओं ने उम्मीद जताई कि इस नियुक्ति से आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी बने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












