#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया विकासखंड में स्थित प्रसिद्ध बाबा चक्थोर नाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन महासंयोग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस विशेष अवसर पर पूरा मंदिर परिसर शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार और नाग पंचमी का एक ही दिन पड़ना अत्यंत दुर्लभ और फलदायी माना जाता है। इस महासंयोग को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए बेहद कल्याणकारी बताया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बाबा चक्थोर नाथ मंदिर में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सावन के तीसरे सोमवार, नाग पंचमी का महासंयोग:बस्ती के बाबा चक्थोर नाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












