#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हरैया विधानसभा क्षेत्र के नारायनापुर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाशंकर मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार और नाग पंचमी का एक ही दिन पड़ना अत्यंत दुर्लभ और कल्याणकारी माना जाता है। इस पावन अवसर पर दयाशंकर मिश्रा ने नारायणपुर स्थित शिवालय में आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने दूध, दही, गंगाजल, शहद और गन्ने के रस से देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने हरैया विधानसभा और समस्त बस्ती जनपद की जनता की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सपा नेता ने किया रुद्राभिषेक:हरैया के नारायनापुर शिवालय में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












