लखनऊ। सावन के तीसरे सोमवार को डाक कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों और युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा हरीनगर के युवा शिव भक्तों ने सुबह चार बजे नदी से जल भरकर श्री हरेश्वरनाथ महादेव मंदिर , कल्याणगिरि मंदिर ,बुद्धेश्वर महादेव मंदिर , कोणेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
युवाओं में मुख्य दिव्यांश सिंह चौहान , कृष्णा यादव , अंकुश पाडें , अंकित पांडे ,वीरेंद्र कुमार, ने बताया कि यह हम युवा शिव भक्तों ने पहली बार बड़े ही उत्साह के साथ इस डाक कावड़ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। युवाओं ने बताया कि यह उनकी पहली डाक कांवड़ यात्रा है और वे भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपने क्षेत्रीय मंदिर पहुंचे । उन्होंने कहा कि मंजिल तक पहुंचने का समय तय नहीं है, सब भोले की मर्जी पर है। इस दौरान प्रशांत शुक्ला , दिव्यांश सिंह चौहान , अंकुश पांडेय , वीरेंद्र कुमार वर्मा किशन यादव ,अभिषेक श्रीवास्तव ,अरुण ,सौरभ मिश्रा , शिवा वर्मा , दिव्यांशु कश्यप , दिव्यांश , धर्मेश कुमार , आर्या , शुभम , अर्जुन कश्यप , अमन व अन्य लोग उपस्थित रहें।
श्रीहरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगा डाक कांवड़ियों का तांता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












