Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लोहनिया में जलभराव:मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा, ग्रामीणों को आवागमन में...

लोहनिया में जलभराव:मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा, ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत


श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत बुटहर के मजरा लोहनिया गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। गांव की मुख्य सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा रहता है, जिससे कीचड़ फैल गया है। यह समस्या विशेष रूप से तालिब अली के घर के सामने मुख्य मार्ग पर गंभीर है। यह मार्ग गांव का प्रमुख रास्ता है, जिसका उपयोग स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक प्रतिदिन करते हैं। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन में भारी दिक्कत होती है। हल्की बारिश होते ही स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूली बच्चों के कपड़े और जूते भी कीचड़ में खराब हो जाते हैं। ग्रामीण हामिद अली ने बताया कि गंदे पानी के जमाव से गंदगी बढ़ती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप और चर्म रोग तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बारे में ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। रास्ते के दोनों ओर नाली न होने के कारण हर साल बरसात में जलभराव की समस्या पैदा होती है, जिससे सड़क भी धीरे-धीरे खराब हो रही है। तालिब अली, हामिद अली, महिनकू मोर्या, इसराइल, राम सहाय और हैदर अली सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जर्जर हो रही सड़क की मरम्मत कराने की भी अपील की है ताकि उन्हें जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular