रतनपुर क्षेत्र स्थित रोहिन बैराज में इन दिनों खुलेआम मछलियों का शिकार किया जा रहा है। जलाशय में जगह-जगह जाल लगाकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मछलियां पकड़ी जा रही हैं। यह गतिविधि दिन के उजाले में बिना किसी रोक-टोक के घंटों जारी रहती है, जिससे बैराज की सुरक्षा व्यवस्था और जलीय जीवों के संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मछली पकड़ने वाले लोग समूह बनाकर बैराज के जलाशय में पहुंचते हैं और पानी में जाल फैलाकर मछलियों का शिकार करते हैं। पकड़ी गई मछलियों को स्थानीय स्तर पर बेचा जाता है। कई स्थानों पर एक साथ जाल लगाए जाने से बड़े पैमाने पर मछलियों के शिकार की बात सामने आ रही है। रोहिन बैराज का जलाशय जलीय जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। लगातार मछली पकड़ने से मछलियों की संख्या प्रभावित होने के साथ-साथ जलीय पारिस्थितिकी पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में बैराज में मछलियों की संख्या तेजी से घट सकती है। ग्रामीणों रामविलास यादव, राजेश तिवारी, सोनू साहू, संजू जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, संजय कुमार बंसल और रवि ने बताया कि छोटे आकार की मछलियों के साथ-साथ प्रजनन काल में भी शिकार होने से मछलियों की नई पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे बैराज के जलीय संतुलन को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस संबंध में नौतनवा के उप जिलाधिकारी कुणाल ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रोहिन बैराज में खुलेआम हो रहा मछली का शिकार:जलाशय में जाल लगाकर पकड़ी जा रही बड़ी संख्या में मछलियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!











