#बस्ती_न्यूज
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह पहली बार बस्ती पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला बस्ती दौरा था। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। जिले की सीमा घघौवा पहुंचने पर कुँवर कामेश्वर सिंह ‘छोटे राजा’, राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‘दादा’ और विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह सहित रालोद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला विक्रमजोत स्थित ढाबा बजरंग सिंह पहुंचा, जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना और उनकी समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। किसानों, युवाओं, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। ऐश्वर्य राज सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि एक मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत और सक्रिय होंगे, तो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल बेहतर प्रदर्शन करेगा। इस स्वागत कार्यक्रम में अशोक सिंह, पारसनाथ पांडेय, संजय सिंह, सूरज सिंह, गुलाब अहमद, राम सिंह, नीरज सिंह, मेराज आलम, देवेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, सहेबू मौर्या, बजरंग सिंह, दुर्गेश कुमार तिवारी, राजन पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन और स्वागत को लेकर जिले में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। रालोद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उत्साह और एकजुटता का संदेश दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रालोद प्रदेश अध्यक्ष का बस्ती आगमन:उन्होंने कहा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












