HomeHealth & Fitnessअटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालय के मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक अध्यक्षता करते हुए  मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की संख्या , बोर्ड परीक्षा परिणाम, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं के संचालन, मेस व्यवस्था की समीक्षा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि  शिक्षकों की उपलब्धता शैक्षणिक गुणवत्ता की आधारभूत आवश्यकता है। अधिकारियों को रिक्त पदों की स्थिति शासन के संज्ञान में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने एवं पढ़ाई प्रभावित न होने के निर्देश दिए। 
मण्डलायुक्त कार्यालय मेेंं आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य ने बताया कि  शिक्षकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस पर मण्डलायुक्त ने कह कि शिक्षक दिवस, 05 सितंबर तक विद्यालय में सभी शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाए। विद्यालय में कक्षा-6 से कक्षा-11 तक के कुल 798 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय के प्रथम बैच के कक्षा-10 सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।  शैक्षणिक गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाया जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन करे। मण्डलायुक्त ने विद्यालय में प्रस्तावित जापानी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के भ्रमण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि 21 अगस्त को जापान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का विद्यालय भ्रमण प्रस्तावित है। 
बैठक में विद्यालय में आपूर्ति की गई विभिन्न सामग्री की स्थिति की समीक्षा में पुस्तकें, स्टेशनरी, ड्रेस एवं किट, लाइब्रेरी बुक्स, बेडिंग आइटम, नोटबुक एवं छात्र स्टेशनरी, लैब उपकरण एवं कंज्यूमेबल्स तथा खेल सामग्री आदि की उपलब्धता की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने प्रयोगशालाओं के उपकरण एवं आवश्यक सामग्री की खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक विलम्ब न हो । मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया।

मण्डलायुक्त ने विद्यालय में विद्यार्थियों के हिंदी भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा के ज्ञान एवं संवाद कौशल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित कराए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा, जिला विघालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज सहित विघालय के प्रचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular