HomeHealth & Fitnessजनगणना : ओबीसी के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

जनगणना : ओबीसी के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी यूपी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना फॉर्म में एससी , एसटी का कालम तो है किन्तु ओबीसी वर्ग का नहीं है। इसका मतलब है कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक, आर्थिक, रोजगार और राजनैतिक भागीदारी नहीं देना चाहती है। जबकि संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि जाति जनगणना कराई जाएगी परन्तु फार्म में ओबीसी का कालम न देकर ओबीसी वर्ग के साथ बड़ा धोखा किया जा रहा है। ऐसे में हमारी मांग है कि पुन: नोटिफिकेशन जारी कर ओबीसी जातियों का ड्राप-डाउन कालम बनाकर समाहित किया जाए। 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि हर जाति में कई टाइटिल होते हैं उन्हें तेलंगाना में जाति जनगणना के माडल के आधार पर नम्बरिंग किया जाए।  ओबीसी जातियां जो 52 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं अगर इन जातियों के लोगों ने जेन जी की तरह आन्दोलन कर दिया तो सरकार उखड़ जायेगी।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द ने कहा कि जनगणना में ओबीसी का कालम न होने पर ओबीसी जातियों की सही गणना संभव नहीं है। बिना विशेष नम्बर दिए केवल टाइटिल के आधार पर समस्त ओबीसी जातियों की गणना करने पर जातियों की संख्या लाखों में पहुंच जाएगी जिससे वह डाटा किसी काम का नहीं रहेगा।  ओबीसी समाज को उनकी सामाजिक, आर्थिक, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जा सकेगी। उन्होने कहा कि जातिगत जनगणना के फॉर्म में ओबीसी कॉलम न होने पर इस वर्ग के हक अधिकारों पर सबसे बड़े हमला बताया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी जगदीश चन्द्र जांगीड़, मीडिया चेयरमैन डा0 सी0पी0 राय, पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन मनोज यादव, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत सहित कई नेता पस्थित रहे। 

 जनभवन मार्च आज 

जेन जी छात्रों के आन्दोलन में छात्रों पर पैलेट गन और ए.के. 47 गन चलाये जाने और पुलिस द्वारा किये गये अत्याचार के विरोध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग तेज हो गयी है। इसे लेकर युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष  दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता परिवर्तन चैक लखनऊ से जनभवन तक मार्च एवं घेराव करेंगे। इस मार्च में कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 राजेन्द्र पाल गौतम , सांसद  राकेश राठौर, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेता शामिल होेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular