प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबू जी का जीवन राष्ट्र, समाज और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि बाबू जी ने भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके विचार एवं आदर्श आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES












