Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला से मारपीट का आरोप, गाली देने का विरोध:पैकौली कला में तीन...

महिला से मारपीट का आरोप, गाली देने का विरोध:पैकौली कला में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज


कोठीभार थानाक्षेत्र के पैकौली कला गांव में गाली देने का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने तीन लोगों पर गाली देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैकौली कला निवासी लिलावती पत्नी नोमी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के पास कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया, तो पुष्पा देवी पत्नी मिंठू, डिक्के और गोलू पुत्रगण अक्लू निवासी पैकौली कला ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। लिलावती का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी आंख पर चोट लग गई। महिला ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular