महराजगंज जिले के नरायनपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से स्वच्छ पेयजल नाली में बह रहा है। हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के पानी की बर्बादी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगे नल से लगातार पानी बहने के कारण बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। एक तरफ सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन और नल की उचित देखरेख न होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पानी की इस बर्बादी की समस्या को कई बार संबंधित कर्मचारियों के संज्ञान में लाया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पानी के लगातार सड़क और नाली में बहने से आसपास गंदगी और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर जांच कर पाइपलाइन या नल की खराबी को ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना है, न कि उसे नालियों में व्यर्थ बहाना।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नरायनपुर में जल जीवन मिशन का पानी नाली में बहा:स्वच्छ पेयजल की बर्बादी, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES












