कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार स्थित चित्रगुप्त नगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपति और उनकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संजय पटवा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 अगस्त की रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को गाली देते हुए मारपीट की। इस हमले में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित संजय पटवा की शिकायत के आधार पर प्रिंस पुत्र पप्पू रौनियर, सुनीता पत्नी मारकंडेय और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार में दंपति से मारपीट:पुरानी रंजिश में हमला, तीन नामजद पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES












