Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कार:हर्रैया तहसील में ठप रहा राजस्व काम; ACB...

लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कार:हर्रैया तहसील में ठप रहा राजस्व काम; ACB ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना

#बस्ती_न्यूज

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को हर्रैया तहसील में लेखपालों ने पूर्ण कार्यबहिष्कार किया। अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACB) की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। संघ ने कार्रवाई को गलत और अवांछित बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। फर्जी और द्वेषपूर्ण तरीके से फंसाने का आरोप धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप को फर्जी और द्वेषपूर्ण तरीके से ट्रैप कार्रवाई में फंसाया गया है। संघ ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस समेत सभी काम रहे बंद लेखपालों के पूर्ण कार्यबहिष्कार का असर तहसील के कामकाज पर साफ दिखाई दिया। संपूर्ण समाधान दिवस समेत राजस्व विभाग से जुड़े अन्य कार्य भी प्रभावित रहे। दूर-दराज के क्षेत्रों से अपनी शिकायतें और राजस्व संबंधी काम लेकर पहुंचे फरियादियों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसमें अयोध्या के सोहावल प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। संघ ने कहा कि किसी भी ट्रैप कार्रवाई से पहले अनिवार्य रूप से प्राथमिक जांच की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी कर्मचारी के खिलाफ फर्जी या द्वेषपूर्ण शिकायत के आधार पर कार्रवाई न हो। गलत ट्रैप पर FIR और दंडात्मक कार्रवाई की मांग संघ ने फर्जी एवं द्वेषपूर्ण ट्रैप कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही गलत तरीके से ट्रैप कार्रवाई करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ट्रैप के लिए स्पष्ट SOP जारी करने की मांग लेखपाल संघ ने भविष्य में ट्रैप कार्रवाई के लिए स्पष्ट और कड़े SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी करने की मांग की। संघ का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे किसी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ अनुचित कार्रवाई की स्थिति न बने। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पांडे, जिला मंत्री अंकित चौधरी, तहसील मंत्री दुर्गेश कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राज सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश चौरसिया, उप मंत्री अनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप मौर्य, संप्रेक्षक अनुज श्रीवास्तव, लेखपाल मोहम्मद इस्लाम, उग्रनाथ अध्याय समेत हर्रैया तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular