#बस्ती_न्यूज
छावनी थानाक्षेत्र के अमोढ़ा खास गांव में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइड देने में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने युवक पर हमला किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमोढ़ा खास निवासी नूर हसन को पड़ोसी गांव बनकटवा के कुछ लोगों ने पीटा। इस मामले में पुलिस ने बनकटवा निवासी सज्जाद, रियाज, आजाद और एजाज के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया है। यह विवाद रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक को साइड देने में हुई देरी को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई। विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने अमोढ़ा निवासी इंदर माली के खेत में मड़ाई के दौरान नूर हसन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में दबंगों ने युवक की पिटाई की:साइड देने में देरी को लेकर हुआ विवाद, चार लोगों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











