महराजगंज के बांसपार बैजौली टोला छावनी बगीचा में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। एडीओ पंचायत के आदेश के बावजूद इस कूड़े के ढेर की पूरी तरह सफाई नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जमा इस कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के चलते कूड़ा गीला होने से दुर्गंध और बढ़ गई है। इसके साथ ही, मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। ग्रामीण मुकेश कुमार, लखन साहनी और मलखा साहनी ने बताया कि उन्होंने सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी है, लेकिन मौके से अब तक पूरा कूड़ा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ पंचायत नजीर अहमद ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए सफाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कूड़े की पूरी तरह सफाई नहीं हो सकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर आवागमन करते हैं, जिन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के बांसपार बैजौली में कूड़े का अंबार:एडीओ पंचायत के आदेश के बावजूद नहीं हुई पूरी सफाई
RELATED ARTICLES












