महराजगंज जनपद की सिंदुरिया ग्राम सभा में कूड़े के अंबार से ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं। मुख्य रास्तों और गलियों में जगह-जगह जमा कचरा न सिर्फ आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि बदबू और गंदगी से लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कूड़े के ढेर के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण दुर्गेश, विनय, अजहर और प्रेम नारायण सहित अन्य लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया ग्राम सभा में कूड़े का अंबार:राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











