HomeUncategorizedभारत कौशल प्रतियोगिता-2026 हेतु अभ्यर्थी करें पंजीकरण-मुख्य विकास अधिकारी

भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 हेतु अभ्यर्थी करें पंजीकरण-मुख्य विकास अधिकारी

 

 

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं उ०प्र० कौशल विकास मिशन, लखनऊ द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाना है। इसमें 63 कौशलों में पात्रता मानदण्ड के अनुसार भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल के माध्यम से 16 से 23 आयुवर्ग के प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कर प्रतिभाग कराया जाना है। पंजीकरण की अंतिम तिथि दिनांक 15 सितम्बर, 2026 है।

इसके लिए उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद स्तर पर भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अपने संस्थान/विभाग के विद्यार्थियों/लाभार्थियों का पंजीकरण कराते हुए प्रतिदिन सूचना गूगल शीट पर अंकित करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular