Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के कप्तानगंज चौराहे पर भारी जलभराव:हल्की बारिश में भी घुटनों तक...

बस्ती के कप्तानगंज चौराहे पर भारी जलभराव:हल्की बारिश में भी घुटनों तक भरा पानी, लोग परेशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर 3 बजे को हुई बरसात के बाद भारी जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे के एक ओर ब्लॉक कार्यालय और दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भी पानी भर गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा। इसी चौराहे के ठीक सामने पुलिस चौकी भी है, और यहीं पर जलभराव की स्थिति सबसे गंभीर बनी रहती है। चौराहे के पास पशु चिकित्सालय और वन रेंज कार्यालय भी हैं। प्रतिदिन विद्यालय जाने वाले बच्चे भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। यह बाजार आने-जाने वाले लगभग सभी लोगों का मुख्य आवागमन मार्ग है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बरसात में भी चौराहे पर इस तरह जलभराव हो जाना जल निकासी व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करता है। इतने महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थान पर बार-बार यह समस्या होने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है, जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान होने वाली इस असुविधा से निजात मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular