महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़िया में सोमवार शाम करीब 9 बजे बागीचे में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। तेंदुआ देखे जाने की चर्चा और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि, वन विभाग ने अब तक क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तेंदुए की सूचना मिलते ही उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से जानकारी ली और आसपास के बागीचों समेत संभावित इलाकों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि उन्हें तेंदुआ निकलने की जानकारी मिली है, लेकिन किसी ने भी तेंदुए को अपनी आंखों से देखने की पुष्टि नहीं की। वन विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को भी अब तक प्रमाणित नहीं माना है। रात 1 बजे तक जंगल और बागीचों में गश्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। सोमवार रात करीब 10 बजे से वनकर्मियों की टीम इलाके में सक्रिय रही और देर रात करीब 1 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोलिंग की। टीम ने बागीचों और आसपास के संभावित क्षेत्रों की निगरानी की। वन विभाग की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि यदि वास्तव में किसी जंगली जानवर की मौजूदगी हो तो उसकी पहचान की जा सके। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल अपुष्ट फोटो या सूचनाओं के आधार पर घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर रात के समय अकेले बागीचों या सुनसान स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं वन विभाग के अनुसार, अभी तक तेंदुए की मौजूदगी के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की भी पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग का कहना है कि किसी भी तरह की नई जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में तेंदुए की खबर से हड़कंप:वन विभाग ने रात 1 बजे तक की गश्त; अब तक नहीं हुई पुष्टि
RELATED ARTICLES












